प्रयागराज, जुलाई 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को भुसौली टोला में राजेश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों ने आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (टीओआर) में पेंशनरों को शामिल करने, प्रयागराज में एम्स जैसी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और लंबित पेंशन संबंधी लाभ शीघ्र देने की मांग उठाई।बैठक में 29 सितंबर को प्रस्तावित धरने को सफल बनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने रेलवे पार्सल विभाग के निजीकरण पर भी चिंता जताई और नागरिकों को पूर्व में मिलने वाली सुविधाएं बहाल करने की मांग की। साथ ही युवाओं के मुद्दों का संवेदनशील समाधान निकालने पर भी जोर दिया गया।बैठक में सत्येंद्र बहादुर सिंह, योगेंद्र पांडे, रामकिशोर, प्रकाश कुमार, गिरीश चंद्र यादव, द्वारका प्रसाद, उदय शंकर श्रीवा...