कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने शुक्रवार को ईपीएफओ ऑफिस के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला और प्रांतीय अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी के नेतृत्व में न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये प्रति माह से बढ़ाकर साढ़े सात हजार रुपये करने और महंगाई भत्ता दिए जाने, रिटायरमेंट के बाद पति पत्नी को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा की प्रमुख मांगें हैं। श्रम मंत्री को संबोधित ज्ञापन पीएफ कमिश्नर को दिया गया। आंदोलनकारी पेंशनरों ने कहा कि इन चार प्रमुख मांगों के लिए पिछले 8 ,9 वर्षों से संघर्षरत हैं लेकिन सरकार सिर्फ आश्वासन देती है। एक साल पहले बासवराज बोम्मई की अध्यक्षता में गठित संसदीय समिति की रिपोर्ट में भी न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की सरकार से सिफारिश की जा चुकी है। अब मांगें शीघ्र मंजूर नहीं की गईं तो आ...