पेंशनरों ने आठवें वेतन आयोग पर सरकार से रुख साफ करने की मांग की
फरीदाबाद, जुलाई 25 -- फरीदाबाद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक सेक्टर-11 में जिला प्रधान नवल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य प्रधान वजीर सिंह ने केंद्र सरकार से आठवें वेतन आयोग का लाभ पेंशनरों को मिलेगा या नहीं, इस पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। संघ ने 12 दिसंबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया। पेंशनरों ने 18 महीने के महंगाई भत्ते का बकाया, कैशलेस इलाज, उम्र के आधार पर अतिरिक्त पेंशन, पारिवारिक पेंशनरों को एलटीसी और वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा में रियायत जैसी मांगें भी उठाईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.