इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- इटावा। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की बैठक कोषागार सभागार में हुई। इसमें पेंशनरों को परिचय पत्र बांटे गए। वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति और ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष दिलीप मिश्र ने वितरण किया। सदस्यों से और सक्रिय होने को कहा। अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने बताया कि 84 पेंशनरों को परिचय पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महामंत्री प्रदीप सक्सेना ने बताया की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी ने सुझाव रखा कि मीटिंग के दिन पेंशनरों की स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए, आरबी सिंह परिहार ने प्रस्ताव रखा कि संगठन के आंदोलन की दशा में एक संघर्ष कोष की स्थापना की जाए। बैठक में अशोक दीक्षित, आशा देवी, विजय बहादुर सिंह, प्रयाग नारायण शर्मा, रामकरण साहू मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.