पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग में शामिल करे सरकार
बस्ती, अगस्त 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसो. उत्तर प्रदेश की बैठक प्रेस क्लब सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक सुरेशधर दूबे और संचालन जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने किया। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कि पूरे देश में केन्द्रीय एवं राज्य सरकारों के पेंशनरों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि उन्हें आठवें वेतन आयोग मे शामिल ही नहीं किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को शामिल नहीं किया जाता है, तब तक हमारा आन्दोलन जारी रहेगा। इस संबंध में 10 सूत्री मागों संबंधी हस्ताक्षर याचिका प्रधानमंत्री को प्रेषित की जा चुकी है। हस्ताक्षर याचिका के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाल करने, 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर प्रत्येक पांच वर्ष में पेंशन में पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी, पेंशन को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.