बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती। भारत सरकार एवं आठवें वेतन आयोग की ओर से पेंशनरों के हितों की अनदेखी की जा रही है। इससे नाराज सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है। प्रेस क्लब सभागार में बस्ती शाखा की बैठक संरक्षक मंडल इंजी. देवी प्रसाद शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने किया। अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कि 21 अप्रैल को आल इंडिया स्टेट गवर्नमेन्ट पेंशनर्स फेडरेशन की ओर से राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपने का निर्णय लिया गया है। प्रांतीय नेतृत्व ने डीएम कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्देश दिया है। बस्ती जनपद में 21 अप्रैल को धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन किया जाएगा। जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.