दुमका, अप्रैल 17 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी बाजार स्थित यात्री शेड में प्रखंड स्तरीय पेंशनर समाज की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष सोनालाल हेम्ब्रम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें पेंशनरों के विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी। प्रखंड अध्यक्ष सोनालाल हेम्ब्रम ने कहा कि सभी पेंशनर अपने-अपने बैंक में जाकर अपना लाइफ सर्टिफिकेट अविलंब जमा करें। अपनी पेंशन जिस बैंक से मिलती है, उसकी शाखा में जाएं तथा आधार कार्ड, पेंशन आईडी, बैंक पासबुक और एक फोटो साथ ले जाएं। कहा कि लाइफ सर्टिफिकेट यह साबित करता है कि पेंशन प्राप्तकर्ता जीवित है। इसे हर साल जमा करना अनिवार्य है, और अगर यह प्रमाण पत्र समय पर जमा नहीं किया गया तो पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी। बैठक में आपसे मेल- जोल एवं सांगठनिक एकता पर विशेष चर्चा की गई। इस बैठक में मिलन पत्रलेख, दशरथ मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.