पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान
देहरादून, मई 28 -- उत्तराखंड सरकार की डिजिटल पहल से अब प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) का ऑनलाइन सत्यापन करना बेहद आसान हो गया है। वर्तमान में प्रदेश के करीब 1.5 लाख और देहरादून के 22 हजार से अधिक पेंशनरों को इस सुविधा का सीधा लाभ मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से शुरू हुई इस व्यवस्था के तहत पेंशनर्स अब बिना कार्यालयों के चक्कर काटे, घर बैठे ही अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। वर्तमान में प्रदेश के लगभग 1.5 लाख और अकेले देहरादून के 22 हजार से अधिक पेंशनरों को इस सुविधा का सीधा लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने अधिक से अधिक पेंशनरों का डिजिटल माध्यम से सत्यापन कराने के निर्देश जारी किए हैं। डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जीवन प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.