जयपुर, मार्च 9 -- राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। अब लाभार्थियों को 1300 रुपये की जगह 1450 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। सरकार की ओर से जनवरी 2026 की पेंशन के बिल तैयार कर ईसीएस (ECS) के माध्यम से भुगतान के लिए भेज दिए गए हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों के भीतर बढ़ी हुई राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा होना शुरू हो जाएगी। राज्य सरकार का कहना है कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के जरिए आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सहारा देना प्राथमिकता है। इस फैसले से प्रदेश के लाखों परिवारों को राहत मिलेगी, जो रोजमर्रा के खर्चों के लिए इस पेंशन पर निर्भर रहते हैं।दो साल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.