बेगुसराय, फरवरी 25 -- गढ़हरा(बरौनी)। यूको बैंक की ओर से जिला स्तरीय पेंशनर्स एसोसिएशन से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ बैंक अधिकारियों की सभा में गढ़हरा निवासी रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के जोनल सहायक महासचिव लालबहादुर महतो ने स्थानीय मुद्दा को उठाया। गढ़हरा में एक एटीएम स्थापित करने पर जोर दिया। बुधवार को श्री महतो ने बताया कि यूको बैंक की बारो शाखा में कर्मचारियों का अभाव है। इस कारण वृद्ध और लाचार पेंशनरों को समुचित सुविधा नहीं मिल पाती है। बारो बैंक शाखा काफी दूर और साइड एरिया में खुलने के कारण गढ़हरा, रूपनगर, गंगाप्रसाद,अमरपुर, सिमरिया आदि जगहों के लोगों को दूर आने-जाने में परेशानी होती है। बताया कि बैंक अधिकारियों ने जल्द ही इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.