पेंशनरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा निष्पादन
जहानाबाद, जून 15 -- अरवल निज संवाददाता। शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर वाचनालय में सोमवार को जिला पेंशनर समाज की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण सिंह ने की। बैठक में पेंशनर से जुड़े विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पेंशनर के जो भी समस्या आता है। उस समस्या को प्राथमिकता पर संबंधित बैंक के अधिकारी एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी से मिलकर निष्पादन कराया जाएगा। साथ ही पेंशनर के एक विवाद पर भी समझौता कराने पर विचार विमर्श किया गया ताकि पेंशनर के विवाद कभी नहीं हो। बैठक के बाद पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष ने बताया कि पेंशनर के हर समस्या समाधान कराने के लिए लगातार बैठक किया जाता है ताकि पेंशनर को कहीं से किसी प्रकार के परेशानी नहीं होना पड़े। यह भी पढ़ें- बैंकों में पें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.