छपरा, जून 24 -- फोटो- 18 अमनौर एसबीआई में बुधवार को पेंशनर सम्मान समारोह में सम्मानित करते शाखा प्रवंधक हिमांशु रंजन अमनौर, एक संवाददाता। बैंक दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अमनौर शाखा में बुधवार को वृद्ध पेंशनर समाज के सदस्यों के सम्मान में सम्मान समारोह सह समस्या निवारण बैठक का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह का आयोजन कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक हिमांशु रंजन ने की। बैठक में शाखा प्रबंधक ने उपस्थित पेंशनरों से संवाद कर पेंशन भुगतान, केवाईसी, जीवन प्रमाण पत्र तथा अन्य बैंकिंग सेवाओं से संबंधित समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बैंक अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों की सुविधाओं एवं समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। सभी पेंशनरों को अंगवस्त्र, डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गय...