कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रबुद्ध सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सम्राट उदयन सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों से संबंधित पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें। वरिष्ठ कोषाधिकारी रवीन्द्र प्रताप सिंह ने पेंशनरों से सुझाव प्राप्त कर विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा की। पेंशनरों से कहा कि कोषागार में जीवित प्रमाण पत्र नवंबर माह में देने की अनिवार्यता समाप्त कर पूरे वर्ष में किसी भी माह में उपलब्ध करा सकते हैं। शर्त यह होगी कि अगले वर्ष उसी माह में जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। कहा कि पेंशनर किसी भी सहज जनसेवा केन्द्र पर जीवित प्रमाण पत्र को ऑनलाइन प्रेषित कर सकते हैं। 30 जून एवं 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त पेंशनर्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.