सिद्धार्थ, जनवरी 17 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक गतिशील व मजबूत बनाने पर चर्चा के साथ-साथ पेंशनरों की लंबित समस्याओं पर गहन मंथन किया गया। बैठक में इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया गया कि पूर्व में जिलाधिकारी को सौंपे गए मांग पत्र पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसे गंभीरता से लेते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सबसे पहले वरिष्ठ कोषाधिकारी से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद भी यदि संतोषजनक परिणाम नहीं निकला तो जिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा। संगठन की ओर से पेंशनरों की समस्याओं के समाधान को लेकर भेजे गए पत्र में...