पेंशनरों का 29 सितंबर को देशव्यापी आंदोलन
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- प्रयागराज। पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर 29 सितंबर को देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। एजी यूपी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्रियों को ज्ञापन भेजे जाएंगे। मांग है कि आठवें वेतन आयोग में पेंशन संशोधन और लागू करने की तिथि स्पष्ट की जाए, 50 प्रतिशत महंगाई राहत पेंशन में मर्ज हो तथा अंतरिम राहत मिले। एक जनवरी 2004 के बाद लागू एनपीएस समाप्त कर ओपीएस बहाल और अंतिम वेतन के 50 प्रतिशत के बराबर न्यूनतम पेंशन की गारंटी दी जाए। कम्यूटेशन की वसूली अवधि 15 से घटाकर 11 वर्ष, हर पांच वर्ष में पांच प्रतिशत पेंशन वृद्धि, पेंशन आयकर मुक्त करने, रेल किराये में वरिष्ठ नागरिकों को छूट और बीएसएनएल पेंशन संशोधन की मांग की गई। पत्रकार वार्ता में विभिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.