पेंशनभोगी वृद्ध की मौत मामले की कमेटी ने सौंपी जांच रिपोर्ट
गढ़वा, जुलाई 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। केवाईसी अपडेट के नाम पर बैंक द्वारा तीन माह का पेंशन रोकने से पैसे के अभाव में इलाज नही होने से पेंशनभोगी वृद्ध की मौत मामलें की जांच रिपोर्ट कमेटी ने डीसी को सौंप दी है। डीसी ने बताया कि मामले को मुख्यमंत्री ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। उसके बाद डीसी ने कमेटी गठित कर पूरे मामले की जांच कर तत्काल रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। डीसी ने बताया कि कमेटी द्वारा जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जांच रिपोर्ट बैंक के जीएम को भेजी जाएगी। मामले में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- झारखंड में पेंशन के लिए तीन महीने तक बैंक के चक्कर लगाता रहा बुजुर्ग, पैसा नहीं मिलने से इलाज के अभाव में हो गई मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.