किशनगंज, मार्च 14 -- टेढ़ागाछ। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को बीडीओ अजय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के सभी 12 पंचायतों के विकास मित्रों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों से जुड़े विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान बीडीओ अजय कुमार ने कहा कि सभी पेंशनधारियों के लिए 31 मार्च 2026 तक जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर संबंधित पेंशनधारियों को मार्च माह के बाद पेंशन का भुगतान संभव नहीं हो पाएगा। बीडीओ अजय कुमार ने सभी विकास मित्रों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने पंचायत के वार्डों में जाकर पेंशनधारियों को इसके प्रति जागरूक करें तथा समय रहते उनका जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.