सहरसा, अगस्त 11 -- सहरसा, हिटी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को राज्य भर के 10132888 पेंशनधारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत जुलाई महीने के लिए 11 सौ रूपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में अंतरित की गई। जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपेश कुमार, आईसीडीएस जिला प्रोग्राम पदाधिकारी , सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, वरीय समाहर्ता -सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहरसा तथा जिला के निकटतम लगभग सौ से अधिक पेंशनधारी ऑनलाइन के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े रहे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य के वृद्धजनों,विधवा महिलाओं एवं दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई गई एवं सभी पेंशनधारियों को आश्वस्त किया गया कि बिहार स...