सासाराम, जून 23 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के प्रमाणीकरण अभियान में तेजी लाई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे सत्यापन कार्य के दौरान अब तक सैकड़ों मृत लाभुकों की पहचान की गई है, जबकि हजारों लाभार्थियों का प्रमाणीकरण अभी भी लंबित है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले लाभुकों को योजना के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...