पेंशनधारियों के सत्यापन के लिए लगा शिविर
रांची, मई 10 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू पंचायत सचिवालय में रविवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के सत्यापन को लेकर शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता मुखिया ज्योति ढोडराय ने की। शिविर में बड़ी संख्या में पेंशनधारियों ने पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया। मुखिया ने बताया कि सरकार के निर्देश पर ऐसे लाभुकों की पहचान की जा रही है, जिनकी मृत्यु के बाद भी उनके नाम पर पेंशन जारी है। उन्होंने बताया कि पंचायत में करीब 800 पेंशनधारी हैं, जिनमें से लगभग 300 का सत्यापन किया जा चुका है। उप प्रमुख अरुण कुमार साबू ने लोगों से समय पर सत्यापन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि सत्यापन नहीं होने पर पेंशन बंद हो सकती है। शिविर में पंचायत कर्मी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.