मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लंबित जीवन प्रमाणीकरण को लेकर नगर निगम के सभी 10 अंचलों के अंतर्गत 49 वार्डों के स्तर पर शिविर आयोजित होंगे। इसको लेकर 98 कर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें विकास मित्र व अन्य शामिल हैं। इस संबंध में शनिवार को नगर आयुक्त ने आदेश जारी किया। इसमें लंबित सभी पेंशनधारियों का अगले माह 30 सितंबर तक जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराने को कहा गया है। साथ ही मृत पेंशनधारियों के संबंध में पोर्टल पर विशेष मार्क (डेथ मार्क) करने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा कोषांग को दैनिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए शिविर का फोटो रोज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...