मधुबनी, अप्रैल 1 -- अंधराठाढ़ी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश रौशन की अध्यक्षता में 18 पंचायतों के मुखिया के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मुखिया महासंघ के अध्यक्ष राज नारायण उर्फ छोटू राय, रामगुलाम भंडारी, मुखिया प्रतिनिधि वसीम अहमद, लाल यादव, राधेश्याम राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक के दौरान बिडीओ ने बताया कि अंधराठाढ़ी प्रखंड में कुल लगभग 24 हजार पेंशनधारी हैं, जिनमें से करीब 6 हजार लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण अब भी लंबित है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर प्रमाणीकरण नहीं कराने पर मार्च माह का पेंशन लंबित रह सकता है, साथ ही आगे चलकर पेंशन स्थायी रूप से बंद भी हो सकता है।इस स्थिति को ...