किशनगंज, जनवरी 3 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशनधारियों की अनुशंसा हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार की शाम जिला समाहरणालय, किशनगंज में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी विशाल राज ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले से प्राप्त कलाकारों के आवेदनों की समीक्षा कर पात्र कलाकारों को मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना का लाभ प्रदान करने हेतु अनुशंसा करना था। यह योजना राज्य के पारंपरिक एवं लोक कलाकारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उनकी कला, संस्कृति और जीवनयापन को संरक्षण मिल सके। बैठक में जिला स्तरीय समिति के सभी नामित सदस्य उपस्थित रहे। समिति के समक्ष कुल 05 आवेदन प्रस्तुत किए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.