पेंशनधारकों ने किया तहसील में प्रदर्शन
रिषिकेष, जून 29 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सोमवार को वृद्धजन, दिव्यांग, निराश्रित महिलाएं आदि की पेंशन नहीं बढ़ाए जाने पर आक्रोश जताया। इसके विरोध में उन्होंने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज पेंशन बढ़ाने की मांग की। ऋषिकेश तहसील में कांग्रेस पार्षदों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पार्षद अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि वृद्धजन, निराश्रित महिलाएं, दिव्यांगजन एवं उत्तराखण्ड आंदोलनकारियों ने समाज और प्रदेश के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे सम्माननीय लोगों को आर्थिक असुरक्षा में जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। सरकार को उनकी पेंशन में शीघ्र वृद्धि कर उन्हें राहत प्रदान करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.