रांची, अप्रैल 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। जिले के सभी अंचलों में बुधवार को जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान राजस्व, प्रमाण पत्र, पेंशन, आपदा सहायता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन कर आमजनों को राहत पहुंचाई गई। जिले के विभिन्न अंचलों में बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों का तुरंत समाधान किया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय रातू में कुल 197 मामलों का निष्पादन हुआ, जिनमें दाखिल-खारिज, ऑनलाइन सुधार, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र, पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र समेत अन्य मामले शामिल रहे। ओरमांझी अंचल में 216, नगड़ी में 126, सिल्ली में 60 तथा खलारी अंचल में 58 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।अरगोड़ा अंचल में प्राप्त 80 आवेदनों में से 76 मामलों का समाधान किया गया। यहां पंजी-2 सुधार, आय, जाति एवं स्थानीय प्रमाण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.