उन्नाव, जनवरी 16 -- उन्नाव। रिटायरमेंट से छह माह पहले भेज दी जाने वाली पेंशन और जीपीएफ पत्रावलियों को दो माह पहले भी भेजने में जिले के बीईओ दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। नगर समेत 17 ब्लॉकों से औरास को छोड़कर 64 शिक्षक रिटायर हो रहे है। जनवरी का आधा माह निकलने के बाद भी अब तब पत्रावलियों को भेजने में शिथिलता की गई है। 31 मार्च 2026 को रिटायर हो रहे शक्षिक और कर्मचारियों की अब तक असोहा, सिकंदरपुर सरोसी, हसनगंज, हिलौली, सुमेरपुर, मियागंज, नवाबगंज से पेंशन और जीपीएफ की पत्रावलियां के न आने पर बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने पत्र जारी किया है। बीएसए ने संबधित ब्लॉक कार्यालय से अब तक आगे की कार्रवाई के लिए पत्रावालियां न आने पर खेद जताया है। कहा कि शासन द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पत्रावलियां छह माह पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.