रांची, मार्च 20 -- सोनाहातू,प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत के अंतर्गत पेंडेंगचावली गांव में शुक्रवार को सरहुल पर्व परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया गया। योगेंद्र पाहान ने सरनास्थल पर विधिवत पूजन किया। पूजन ओर भोग वितरण के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्थानीय कलाकार और ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य-संगीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि फणीभूषण सिंह मुंडा, ग्रामप्रधान जगतपाल बड़ाईक, ग्रामप्रधान भजन सिंह मुंडा, वार्ड सदस्य रंजीत सिंह मुंडा, कोंदा ग्रामप्रधान मनमोहन सिंह मुंडा, दलेल चन्द्र महतो, अयोध्या महतो, अश्विनी महतो, राजेंद्र प्रसाद महतो, राकेश कुमार हजाम, राजीव बडाईक, बुधराम सिंह मुंडा, डीसी बडाईक, घुमा सिंह मुंडा, मगन सिंह मुंडा, बाजेन लोहरा, सिदाम लोहरा, संबद सिंह मुंडा, गुरुचरण सिंह मुंडा, धनेश्...