मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर। पेंडिंग सुधार को लेकर शनिवार को छात्रों ने विवि के परीक्षा विभाग में हंगामा किया। छात्रों का कहना था कि बार-बार आवेदन देने के बाद भी उनका रिजल्ट नहीं सुधर रहा है। दोपहर लगभग 3.30 बजे कई छात्र पेंडिंग सुधारवाने के लिए परीक्षा विभाग पहुंचे। छात्रों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी थे। छात्रों ने कहा कि रिजल्ट में सुधार नहीं होने से उनकी पढ़ाई छूट रही है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी परीक्षा नियंत्रक से जल्द समस्या के समाधान की मांग की। इस बात पर छात्रों और परीक्षा नियंत्रक के बीच नोकझोंक हो गई। नोकझोंक के बाद छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी समझाने के बाद छात्र माने और हंगामा शांत हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.