पेंडिंग को लेकर अधिकारी से छात्रों की नोकझोंक
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पेंडिंग रिजल्ट को लेकर शुक्रवार को छात्रों की विवि के एक अधिकारी के साथ नोकझोंक हो गई। छात्रों का कहना था कि सीटेट परीक्षा में फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है, लेकिन अब तक उनका रिजल्ट ठीक नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक और अन्य अधिकारी भी नहीं है जिससे वह अपनी बात कर सकें। इसको लेकर छात्रों की अधिकारी के साथ बहस शुरू हो गई। काफी देर तक छात्र और अधिकारी आपस में बहस करते रहे। समझाने के बाद छात्र वापस हुए।
सीटेट परीक्षा और पेंडिंग रिजल्ट विश्वविद्यालय पहुंचे छात्रों ने कहा कि उन्हें सीटेट परीक्षा का फॉर्म भरना है। इसकी अंतिम तारीख 31 अगस्त है। पेंडिंग क्लियर नहीं होने पर फॉर्म नहीं भर पाएंगे। विवि के अधिकारी का कहना है कि बीआरएबीयू में पेंडिंग क्लियर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.