आरा, जनवरी 29 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया थाने में बुधवार की देर शाम बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर सुभाष चन्द्र प्रसाद ने थानाध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें क्राइम कंट्रोल से लेकर अपराधियों और वांछितों की गिरफ्तारी तक पर चर्चा की गयी। इंस्पेक्टर की ओर से लंबित कांडों का समय पर निष्पादन करने का खास टास्क दिया गया। साथ ही साक्ष्य और तकनीकी पर आधारित अनुसंधान पर जोर दिया, ताकि अपराधियों को मुकम्मल सजा मिल सके। इंस्पेक्टर की ओर से क्षेत्र में रात्रि गश्ती तेज करने, वारंटी को गिरफ्तारी और कुर्की-जब्ती सहित कई अन्य बिंदुओं को लेकर भी निर्देश दिया गया। अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने के साथ नियमित वाहन चेकिंग को लेकर भी थानाध्यक्ष को टास्क दिया गया। बैठक में थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार दास, अपर थानाध्यक्ष उदय शं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.