गाजीपुर, अप्रैल 11 -- देवकली। गाजीपुर वाराणसी फोरलेन हाइवे पर रामपुर माझां थाना क्षेत्र के देवकली पुल से पश्चिम शुक्रवार की सुबह वाराणसी से पेंट लादकर डीसीएम मऊ जाते समय टायर पंचर हो जाने से बीच मार्ग पर पलट गयी। चालक सहित सभी लोग बाल बाल बच गये। परन्तु पेंट टूटकर पूरे मार्ग पर बिखर गया। जिससे यातायात बाधित हो गया। रामपुर माझां के एसआई शैलेन्द्र प्रताप, देवचंदपुर के चौकी इंचार्ज मोतीलाल ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मंगाकर डीसीएम हटवाकर मार्ग को चालू कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...