जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- फोटो-रोहित जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाताटाटा मोटर्स के ऐतिहासिक बोनस समझौते की खुशी में टाटा मोटर्स की पेंट एवं ट्रिम फैक्ट्री में मंगलवार को अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। इसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह और फैक्ट्री हेड सह जीएम किरण नरेंद्र समेत अन्य पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष व महामंत्री को विशाल गज माला पहनाकर सम्मानित किया गया। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि बोनस समझौते से करीब आठ हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। यूनियन की पहल से 151 प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग और डिप्लोमा के बाद सीधे स्थायी नियोजन का अवसर मिलेगा। इससे कर्मी पुत्र-पुत्रियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यह भी पढ़ें- टाटा स्टील: टीए-76 बैच के स्वर्ण मिलन में जुटे 180 पूर्व प्रशिक्षु कार्य...