नोएडा, मार्च 11 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर साइट-4 स्थित पेंट बनाने फैक्टरी में बुधवार की शाम भीषण आग लग गई। इससे वहां रखे केमिकल के ड्रम फटने लगे। इस बीच आसपास की फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सेक्टर बीटा-2 थाना क्षेत्र में साइट-4 स्थित फैक्टरी में पेंट बनाने का काम किया जाता है। दमकल विभाग को शाम करीब 4:01 बजे फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। हालांकि, फैक्टरी में थिनर और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैलने लगी। पूरे क्षेत्र में धुएं का काला गुबार छा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.