सोनभद्र, जून 12 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय वीआईपी रोड स्थित अग्रसेन पेंट एंड ग्लास हाउस में शुक्रवार शाम भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि उसकी ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया, जबकि भवन का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक तौर पर 30 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब चार बजे दुकान के ऊपरी हिस्से से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि सौर ऊर्जा प्रणाली (सोलर सिस्टम) की बैटरी में स्पार्किंग के बाद विस्फोट हुआ, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ऊपरी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही चोपन, ओबरा परियोजना की सीआईएसएफ फायर विंग तथा अल्...