पेंट कारोबारी के मकान में लगी आग, डेढ़ लाख की संपत्ति राख
समस्तीपुर, मई 24 -- समस्तीपुर। शहर के गोला रोड स्थित एक पेंट दुकान के ऊपर बने मकान में शनिवार की सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटें और धुआं पूरे इलाके में फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत नगर थाना व अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। बताया गया है कि मकान पेंट कारोबारी संजय संथालिया का है। आग लगने के समय घर में केवल दो महिलाएं मौजूद थीं। स्थानीय लोगों ने मकान के टॉप फ्लोर से धुआं उठता देखा तो शोर मचाकर परिवार के लोगों को सतर्क किया। यह भी पढ़ें- पेंट कारोबारी के मकान में लगी आग, डेढ़ लाख की संपत्ति राखआग पर काबू पाने की कोशिश इसके बाद दमकल की छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग की भयावह स्थिति को देखते हुए बड़ी दमकल गाड़ी भी बुलानी पड़ी। अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.