पेंट करने आया युवक, भगा ले गया किशोरी
कौशाम्बी, मई 25 -- कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला अपनी बेटी के साथ घर पर अकेले रहती है। उसके पति व बेटे मुंबई में रहकर रोजगार करते हैं। हाल ही में महिला ने अपने घर के पेंट के लिए सरसवां निवासी प्रवेश कुमार लोधी पुत्र बच्चा लाल को बुलाया था। 21 मई को महिला बाजार सामान लेने चली गई। इसी बीच मौका पाकर प्रवेश उसकी बेटी को लेकर भाग निकला। लौटकर आई तो देखा तो बेटी गायब थी। युवक भी लापता था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि प्रवेश ही उसकी बेटी को बाइक पर बैठाकर ले गया है। मामले की तहरीर मिलने पर कड़ा धाम कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.