हाथरस, अप्रैल 11 -- हाथरस। मथुरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में बैसाखी के पावन अवसर पर सत्र की पहली सह-शैक्षिक गतिविधि का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 और 2 के नन्हें विद्यार्थियों ने स्पंज एवं थंब पेटिंग के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया।वहीं कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर बनाकर सभी को आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, लगन और रुचि के साथ इस गतिविधि में भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उप्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह गतिविधि न केवल बच्चों के रचनात्मक विकास का माध्यम बनी, बल्कि उनमें आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति की क्षमता को भी प्रोत्साहित करने में सहायक रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के नाम सब-जूनियर ग्रुप से कक्षा 1 से आशी (केशव ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.