बोकारो, मई 25 -- दी पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल की प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रतिष्ठित एसओएफ बेस्ट इंटरनेशनल प्रिंसिपल अवॉर्ड 2025-26 से सम्मानित किया गया। लगातार चौथी बार मिला यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान डॉ. करुणा प्रसाद के दूरदर्शी नेतृत्व, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस उपलब्धि ने PAS बोकारो को वैश्विक शैक्षणिक मंच पर और अधिक प्रतिष्ठा दिलाई है। यह सम्मान स्कूल के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया। समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई, सीबीएसई के सचिव हिमांशु गुप्ता, ईसरो के पूर्व विक्रम साराभाई विशिष्ट प्रोफेसर प्रो. वाई एस राजन व न्यूरोलॉजिस...