बोकारो, अप्रैल 10 -- दी पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल के प्राथमिक विंग का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि बोकारो के सिविल न्यायाधीश अरुण कुमार दुबे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डॉ. डीएन प्रसाद व मुख्य शैक्षणिक अधिकारी रीता प्रसाद के नेतृत्व में प्रार्थना के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने नृत्य व रवीन्द्रनाथ टैगोर की कविता की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद ने सत्र 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत की। इस अवसर पर 250 से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रमाण है। कक्षा 3 से 5 के 27 विद्यार्थियों को उत्कृष्टता ...