पेंटिंग व कार्ड बनाकर छात्रों ने दर्शाया मातृत्व का भाव
बाराबंकी, मई 9 -- निन्दूरा, संवाददाता। क्षेत्र के संस्कार ग्लोबल स्कूल अमरसण्डा कुर्सी रोड में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मातृ दिवस मनाया गया। भावपूर्ण प्रस्तुति से बच्चों ने मां की ममता का बखान किया। मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। चेयरपर्सन डॉ.अंजना सिंह सेंगर ने कहा कि मां का महत्व अतुलनीय है। मां हमारे व्यक्तित्व की नींव रखती हैं। निदेशक रंजन सिंह ने कहा कि मां त्याग, प्रेम और समर्पण की साक्षात प्रतिमूर्ति होती हैं। प्रिंसिपल नगमा आबिदी ने मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रिश्ता अनमोल होता है। प्री-प्राइमरी के बच्चों के साथ उनकी माताओं ने उत्साहहित होकर प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- मदर्स डे के उपलक्ष्य में बच्चों ने बिखेरी सतरंगी छटा रैंप वॉक, पाम पेंटिंग, विभिन्न खेल सहित मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.