धनबाद, मई 10 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। मातृ दिवस पर सेवा व समर्पण संस्था ने शनिवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अपनी मां के प्रति प्रेम, सम्मान और पारिवारिक संस्कारों को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में ढाई सौ से अधिक बच्चों ने भाग लेकर मां को समर्पित आकर्षक और भावनात्मक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता को पांच ग्रुप में बांटा गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को नगद देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और सहभागिता प्रमाण-पत्र दिया गया। मुख्य अतिथि अर्चना अग्रवाल थीं। यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां को दिया सम्मान वहीं डॉ शिवानी झा, डॉ नेहा प्रियदर्शिनी व ब्रजेश...