पेंटिंग में बच्चों ने दिखाया हाथी पर पारंपरिक ज्ञान
रांची, अगस्त 1 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बेड़ो में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (भारत सरकार) के तहत राष्ट्रीय स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय 'हाथी और पारंपरिक ज्ञान : सांस्कृतिक विरासत का उत्सव' रखा गया, जिसमें कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने ए-3 ड्राइंग शीट पर वाटर कलर, पोस्टर कलर और पेंसिल स्केच के माध्यम से हाथियों के संरक्षण, मानव-हाथी सह-अस्तित्व तथा भारतीय संस्कृति में उनके महत्व को चित्रों में उकेरा। स्कूल स्तर पर दिव्यांका कुमारी, इशांत बड़ाइक, सोनू कुमार और अंजलि धान की पेंटिंग का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया। चयनित पेंटिंग राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय (एनएमएनएच), नई दिल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.