सिमडेगा, अप्रैल 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सरकारी विद्यालयों के छात्रो ने अपनी प्रतिभा और कल्पनाशक्ति को रंगों के माध्यम से साकार कर रही हैं। डीसी कंचन सिंह की पहल पर इन छात्रो को हेरिटेज भवन एवं म्यूजियम की दीवारों को सजाने का अवसर मिला था। छात्रों द्वारा बनाई गई आकर्षक पेंटिंग्स हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रही थी। शहर की सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाला हेरिटेज भवन अब इन उभरती कलाकारों के रंगों से जीवंत हो उठा है। पेंटिंग्स में स्थानीय संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और सामाजिक संदेशों की सुंदर झलक देखने को मिल रही है। डीसी की यह पहल न केवल छात्रों को रचनात्मकता मंच दे रही है, बल्कि धरोहर को भी नई पहचान भी प्रदान कर रही है। इधर डीसी कंचन सिंह ने छात्रों के बीच पहुंच कर उनका हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.