पेंटिंग-निबंध में बच्चों ने पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
रांची, जून 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीसीएल में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए चित्रकला, स्लोगन लेखन एवं निबंध प्रतियोगिता मंगलवार को हुई। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के 250 बच्चे शामिल हुए। प्रतिभागियों ने पेटिंग, स्लोगनों व निबंध के जरिये पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरुकता, जैव विविधता संरक्षण व सतत जीवनशैली जैसे अहम विषयों पर विचारों को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 5 जून को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा ने बच्चों के बीच पर्यावरणीय चेतना विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने में बच्चों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। यह भी पढ़ें- ग्रामीण बच्चों ने चित्रों में उकेरा हरित भविष्य यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.