पीलीभीत, मई 6 -- पीलीभीत। विकास भवन के भूतल और प्रथम तल पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पेंटिंग कराई जा रही है, जिसमें समाज की उत्कृष्ट महिलाओं को स्थान दिया गया है। इसमें देश की राजनेता और खिलाड़ी समेत कई क्षेत्रों में नाम कमाने वाली महिलाएं शामिल हैं। पेंटिंग के साथ ही स्लोगन लिखे गए हैं, जिससे कुछ सीख सीखा जा सकता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पेंटिंग कॉरिडोर का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद उद्घाटन कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...