पेंटिंग का भुगतान न मिलने पर पेंटर ने सीएमओ से लगाई गुहार
हरदोई, जून 27 -- सुरसा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पेंटिंग का कार्य करने वाले एक पेंटर ने मेहनताना न मिलने का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि कार्य पूरा किए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया। ग्राम धनिकापुर मजरा म्योनी निवासी श्यामसुंदर उर्फ सोम पेंटर ने सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने 18 मई से 22 मई तक सीएचसी सुरसा में पेंटिंग का कार्य किया था। कार्य पूरा होने के बाद उन्हें 15 हजार रुपये का भुगतान किया जाना था, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद उन्हें मेहनताना नहीं मिला। श्यामसुंदर का आरोप है कि भुगतान के लिए उन्होंने कई बार सीएचसी अधीक्षक डॉ. शिवसागर चौधरी से संपर्क किया, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया गया। उनका कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.