हल्द्वानी, मई 2 -- चन्द्र प्रकाश, हल्द्वानी। सक्षम द्वारा महाकवि सूरदास जयंती के अवसर पर दिव्यांग छात्रों के लिए निबंध, दोहा, पेंटिंग एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान हल्द्वानी में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पृथ्वीपाल सिंह रावत और विशिष्ट अतिथि सुरेश कपिल ने दिव्यांगों की प्रतिभा की सराहना की तथा उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सूरदास और स्टीफन हॉकिंग के उदाहरण देते हुए दिव्यांग जनों की क्षमताओं पर प्रकाश डाला गया। सक्षम अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सचिव विनोद जोशी, बिपिन बहुगुणा, तारा पांडे, जया भंडारी एवं दिलीप वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर दिव्यांग छात्रों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगों के प्रति सामाजिक समरसता एवं सम्मा...