इंदौर, मार्च 26 -- इंदौर स्थित एमआर‑11 स्थित शिव वाटिका स्मृति एनक्लेव में पेंटहाउस किराए पर देने को लेकर विवाद हुआ जिसमें एक महिला की मौत हो गई। सोसाइटी के रहवासियों और पेंटहाइस मालिक के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद पेंटहाउस मालिक के बेटे ने तेज गति में कार चलाते हुए कुछ लोगों को टक्कर मारी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया था। पूरी घटना बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लसूडिया थाना क्षेत्र की इस घटना में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। लसूडिया थाना के इंस्पेक्टर तरेश सोनी के मुताबिक 'यहां कुलदीप चौधरी (आरोपी) का एक पेंटहाउस है, जिसको वह किराए पर देता है और यह एयरबीएनबी (Airbnb) पर रजिस्टर्ड है। सोसाइटी में रोज नए-नए लो...