पेंटर ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 21 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के वारीखुर्द गांव निवासी सत्यनारायण के 45 वर्षीय बेटे ओमकार नाथ सरोज ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना रविवार दोपहर की बताई गई है। घर पर जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार के लोग उसे लेकर पहले सीएचसी पट्टी गए। वहां से हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज भेजा दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिवार के लोग उसका शव लेकर घर आ गए। इस मामले में गांव के लोग कुछ बताने से कतरा रहे हैं। ओमकार घरों की पुताई का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें से एक की शादी अभी कुछ दिनों पूर्व ही की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.