पेंटर की सड़क हादसे में मौत
प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। जयरामपुर निवासी एक पेंटर की सड़क हादसे में मौत हो गई। धूमनगंज में जयरामपुर निवासी ईश्वर लाल भारतीया के दो बेटों में छोटा 37 वर्षीय राजू भारतीया पेंटिंग का काम करता था। रविवार को वह एक दावत में कौशाम्बी के चिल्ला गया था। शाम करीब पांच बजे बाइक पर लौटते वक्त बमरौली में वह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने राजू को अज्ञात में एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया। उधर, राजू के घर न लौटने से परेशान परिजन रातभर उसे तलाशते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह परिजन बमरौली चौकी पहुंचे तो वहां राजू की बाइक दिखी। पूछताछ करने पर पुलिस ने हादसे की जानकारी देकर उन्हें अस्पताल भेजा, जहां राजू आईसीयू में मिला। परिजनों के पहुंचने के कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.